29 Mar 2024, 20:29:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत दौरे के लिए ऑस्‍ट्रेलिया टीम की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2017 1:41PM | Updated Date: Jan 16 2017 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। आॅस्ट्रेलिया ने अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरिज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टीम में स्पिनर एश्टन एगर की वापसी हुई है, जबकि लेग स्पिनर मिशेल स्वेप्शन इस दौरे से अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर की शुरुआत करेंगे। 
 
आॅस्ट्रेलिया को भारत दौरे में चार टेस्ट मैच खेलने हैं और भारत की स्पिनरों के लिए मददगार पिचों को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन ने स्पिनरों पर ज्यादा भरोसा जताया है। टीम में एगर और स्वेप्शन के अलावा नाथन लियोन तथा स्टीव ओकीफे पहले से मौजूद हैं। टीम के शीर्ष क्रम में बल्लेबाज शॉन मार्श हैं, जबकि आॅलराउंडर मिशेल की वापसी हुई है।
 
टीम में आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को भी शामिल किया गया है। 16 सदस्यीय आॅस्ट्रेलिया टीम में जैक्सन बर्ड को जोश हैजलवुड तथा मिशेल स्टार्क के साथ तेज गेंदबाजों में शामिल किया गया है। आॅस्ट्रेलिया भारत दौरे में अपना पहला टेस्ट 23 फरवरी से पुणे में खेलेगा। इसके बाद बेंगलुरु, रांची तथा धर्मशाला में सीरिज के अगले तीन टेस्ट आयोजित होंगे।  
 
टीम : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, मैट रेनशॉ, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैट वेड, मिशेल स्टार्क, जोश हैजलवुड, जैक्सन बर्ड, नाथन लियोन, स्टीव ओकीफे, एश्टन एगर, मिशेल स्वेप्शन। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »