29 Mar 2024, 20:59:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नई पोशाक में दिखेगी टीम इंडिया, इन हाईटेक फीचर्स से है लैस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2017 2:58AM | Updated Date: Jan 13 2017 3:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया की नई जर्सी लॉच कर दी है। 
 
इस शृंखला में अब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हाई टेक्नोलॉजी फीचर से लैस नई जर्सी में खेलते नजर आएंगे। पोस्टर में कप्तान विराट कोहली के अतिरिक्त महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे और आर अश्विन भी हैं। साथ ही इसमें महिला क्रिकेट टीम से कप्तान मिताली राज के अलावा हरमनप्रीत कौर भी दिख रही हैं।
 
खिलाड़ियों की राय
हमसे हमेशा कहा जाता है कि खेल और जीवन को अलग-अलग तरह से लेना चाहिए, जोकि गलत है, मैदान में हमसे कहा जाता है कि रिस्क लीजिए लेकिन जिंदगी में रिस्क लेने से मना किया जाता है क्योंकि आपको सुरक्षित रहने की जरूरत है।  - विराट कोहली
 
ये हैं विशेषताएं
नई जर्सी में 4डी क्विकनेस टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। यह टेक्नोलॉजी खिलाड़ियों को किसी भी दिशा में खिंचाव में मदद करती है।
इसमें ‘जीरो डिस्ट्रेक्शन’ की भी विशेषता रहेगी। खिलाड़ियों के तापमान को भी नियंत्रित करती है उन्हें ठंडा रखती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »