29 Mar 2024, 06:05:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपने सपनों का घर देखने पहुंचे विराट-अनुष्का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2017 2:19PM | Updated Date: Jan 12 2017 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को मंगलवार को एक मुंबई के वर्ली इलाके की एक बिल्डिंग में देखा गया। यह इमारत अभी बन ही रही है। इस इमारत का नाम 'ओंकार 1973' है। बनने के बाद यह शायद इस इलाके की सबसे भव्य इमारत होगी। कहा जा रहा है कि दोनों अपना आशियाना यहीं बसाने वाले हैं। करीब 1 साल पहले ही दोनों ने यहां अपने सपनों का आशियाना बुक करवाया था। यह फ्लैट पांच बेडरूम वाला है। शायद इसी का काम देखने के लिए यह जोड़ा मंगलवार शाम को यहां गया था।
 
कहा जा रहा है कि पहले इस कपल ने तय किया था कि वे यहां 'लिव इन' में रहेंगे। उन्हें इस बिल्डिंग में 2018 में पजेशन मिलेगा तो यह होता संभव नहीं लग रहा है। बता दें कि इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा साथ छुट्टियां बिताने के बाद हाल ही में वापस लौटे हैं। विराट-अनुष्का क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां मनाने 25 दिसंबर को उत्तराखंड पहुंचे थे। हालांकि उस वक्त दोनों अकेले ही थे। लेकिन बाद में उन्हें उनकी फैमिलीज ने भी उन्हें ज्वॉइन कर लिया था।
 
इस दौरान नए साल में दोनों के इंगेजमेंट करने की खबरें भी चलने लगी थीं। हालांकि बाद विराट ने ट्वीट करते हुए सगाई की खबरों को बकवास बताया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि ऐसा होगा तो वे छिपाएंगे नहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »