29 Mar 2024, 17:07:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2017 12:18AM | Updated Date: Jan 10 2017 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी भरा खत मिला है। गांगुली ने बताया कि उन्हें किसी अज्ञात शख्स ने खत लिखकर जान से मारने की धमकी दी है।
 
खबरों के मुताबिक जेड आलम नाम के किसी व्यक्ति ने गांगुली की मां निरूपा के नाम पत्र लिखकर गांगुली से मिदनापुर में 19 जनवरी को विद्यासागर विश्वविद्यालय की अंतर-कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने के लिए कहा गया है। 
 
दरअसल, गांगुली को 5 जनवरी की सुबह उनके घर के बाहर एक चिट्ठी मिली, जिसमें लिखा था कि यदि वे मिदनापुर आए तो जिंदा लौटकर नहीं जाएंगे। सौरव के अनुसार, इस धमकी की जानकारी उन्होंने कोलकाता पुलिस के आयुक्त को दी है।
 
धमकी की पुष्टि करते हुए गांगुली ने कहा, "मुझे सात जनवरी को पत्र मिला और मैंने पुलिस एवं आयोजकों को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
पहले भी मिली थी धमकी
यह पहला मौका नहीं है जब सौरव को धमकी भरा पत्र मिला है। इससे पहले 2009 में सौरव को दो पत्र मिले थे, जिनमें उनकी बेटी साना का अपहरण करने की धमकी देते हुए दो करोड़ रुपये की मांग की गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »