23 Apr 2024, 12:48:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका की एकतरफा जीत में चमके रबाडा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2017 11:54AM | Updated Date: Jan 6 2017 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केपटाउन। तेज गेंदबाज केगिसो रबाडा (55 रन पर 6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सहारे दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन गुरुवार को श्रीलंका को 282 रनों के बड़े अंतर से हराया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरिज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। तीसरा और अंतिम मुकाबला 12 जनवरी से जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। 
 
न्यूलैंड में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी 7 विकेट पर 224 रनों पर घोषित की थी और श्रीलंका को 507 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया था। जवाब में श्रीलंका टीम 62 ओवर में 224 रनों पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 392 रनों पर समाप्त हुई थी। श्रीलंका ने पहली पारी में 110 रन बनाए थे।  मैन आॅफ द मैच रबाडा ने मैच में कुल 10 विकेट लिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »