29 Mar 2024, 20:05:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली बने वनडे और टी-20 टीम के कप्‍तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2017 10:21AM | Updated Date: Jan 6 2017 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ते ही, युवराज सिंह की टीम इंडिया में वापसी हो गई। पिछले तीन साल से टीम से बाहर चल रहे युवराज की वापसी भी चौकाने वाली ही है। युवराज को विराट कोहली के कप्तान बनते ही मौका मिलने से ये सवाल उठ  रहे हैं कि क्या धोनी ने युवराज को टीम आने से रोक रखा था। 
 
प्रदर्शन के लिहाज से चयन की बात भी गले नहीं उतरती क्योंकि हाल में युवराज ने ऐसा कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं किया है।  मालूम हो कि युवराज के पिता योगराज सिंह ने भी कई मौको पर कहा है कि धोनी युवराज को टीम से बाहर रखते हैं।  युवराज के चयन के साथ ही सोशल साइट्स पर धोनी और युवराज को लेकर कमेंट आ रहे हैं।
 
टीम में धोनी भी मौजूद हैं, लेकिन अब वे कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरेंगे। टीम में युवराज सिंह की वनडे और टी-20 दोनों में वापसी हुई है, जबकि रैना को टी-20 टीम में रखा गया है। टी-20 टीम में आशीष नेहरा भी हैं। बता दें कि एमएस धोनी ने बुधवार को वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था।
 
5 तारीख से शुरू होनी वनडे सीरीज से पहले 10 और 12 जनवरी को दो अभ्यास मैच भी खेले जाएंगे। जिसके लिए भी टीम का एलान किया गया। उस टीम में कई युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया है। लंबे अरसे बाद वनडे टीम और T-20 टीम में युवराज सिंह की वापसी हुई। वही आशीष नेहरा और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों की भी T-20 फॉर्मेंट में वापसी हुई है।
 
T-20 टीम
विराट कोहली(कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), मनदीप सिंह, केएल राहुल, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, चहल, मनीष पांडेय, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा
 
वनडे टीम
विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), केएल राहुल, शिखर धवन, मनीष पांडे, केदार जाधव, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव। 
 
वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 15 जनवरी, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (पुणे)
दूसरा वनडे: 19 जनवरी, बारामती स्टेडियम (कटक)
तीसरा वनडे: 22 जनवरी, ईडन गार्डेंस (कोलकाता)
 
T-20 सीरीज
पहला टी-20 : 26 जनवरी, ग्रीन पार्क (कानपुर)
दूसरा टी-20 : 29 जनवरी, वीसीए क्रिकेट स्टेडियम (नागपुर)
तीसरा टी-20 : 1 फरवरी, एम चिन्नस्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु)
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »