24 Apr 2024, 13:05:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहम्मद कैफ ने किया सूर्य नमस्कार, सोशल मीडिया पर हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2017 10:48AM | Updated Date: Jan 2 2017 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभी कुछ ही दिन गुजरे थे जब क्रिकेटर मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। अब क्रिकेटर मोहम्मद कैफ धर्म के ठेकेदारों के निशाने पर आ गए। दरअसल हाल ही में कैफ ने सूर्य नमस्कार करते हुए अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। जिसमे मोहम्मद कैफ क्रिकेट ग्राउंड पर सूर्य नमस्कार की अलग-अलग मुद्राओं में नजर आ रहे हैं। पोस्ट में कैफ ने सूर्य नमस्कार के बारे में लिखा कि सूर्य नमस्कार अपने आप में एक कम्प्लीट वर्कआउट है। इस दौरान बिना किसी मशीन के पूरी एक्सरसाइज हो जाती है।
 
ये बोले धर्म के ठेकेदार
एक यूजर ने लिखा, सूर्य नमस्कार हमारे मजहब के बिल्कुल खिलाफ है, आप ऐसा विवादित फोटो क्यों पोस्ट कर रहे हैं।  एक अन्य यूजर ने कहा, इस्लाम में सूर्य नमस्कार मना है, हम अल्लाह के सिवा किसी के सामने नहीं झुका सकते। 
 
कैफ ने दिया करारा जवाब
कैफ ने उन्हें जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी। लोगों की ओर से मजहब का ज्ञान मिलने के बाद कैफ ने वहीं फोटो फिर पोस्ट किया और उन्हें जवाब भी दिया। उस फोटो के साथ कैफ ने लिखा, इन चारों मूव्स को करने के दौरान मेरे मन में अल्लाह रहते हैं। आगे उन्होंने लिखा, मुझे एक बात समझ नहीं आती, सूर्य नमस्कार हो या जिम हो, एक्सरसाइज का धर्म से क्या लेना-देना। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »