28 Mar 2024, 20:04:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाक की पहली टेस्ट टीम के सदस्य इम्तियाज का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2016 3:35PM | Updated Date: Dec 31 2016 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान की पहली टेस्ट टीम के सदस्य इम्तियाज अहमद का बीमारी के बाद लाहौर के एक अस्पताल में निधन हो गया। 88 बरस के अहमद भारत के खिलाफ दिल्ली में अक्तूबर 1952 में हुए पहले टेस्ट में पाकिस्तानी टीम के सदस्य थे। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 41 मैच खेले।

अहमद के परिवार के एक सदस्य ने कहा, वह छाती में संक्रमण से जूझ रहे थे और आज सुबह उनका इंतकाल हो गया। अहमद ने पाकिस्तान के लिए 2079 टेस्ट रन बनाए जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में 1955 में बनाए 209 रन शामिल थे। अब पाकिस्तान की पहली टेस्ट टीम में से सिर्फ मध्यक्रम के बल्लेबाज वकार हसन जीवित हैं।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »