25 Apr 2024, 04:09:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जेसन गिलेस्पी बने आॅस्ट्रेलिया के सहायक कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 12:36PM | Updated Date: Dec 30 2016 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को श्रीलंका के खिलाफ फरवरी में होने वाले तीन टी-20 मैचों के लिए आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का सहायक कोच बनाया गया है। क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने कहा कि गिलेस्पी कोच जस्टिन लेंगर के साथ मिलकर काम करेंगे।
 
वह मुख्य कोच डेरेन लेहमैन और सहायक कोच डेविड सेकर की जगह लेंगे, जो उसी समय भारत दौरे के लिए टेस्ट टीम के साथ होंगे। गिलेस्पी और ग्लेन मैक्ग्रॉ की जोड़ी एक समय में दुनियाभर के बल्लेबाजों के लिए खौफ का पर्याय थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »