24 Apr 2024, 00:48:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहला क्रिकेट : द.अफ्रीका-श्रीलंका टेस्ट रोमांचक मोड़ पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 11:07AM | Updated Date: Dec 30 2016 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोर्ट एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा पहला क्रिकेट टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मुकाबले के पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए पांच विकेट की जरूरत है,जबकि श्रीलंका को 248 रन और चाहिए। सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे मुकाबले के चौथे दिन गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी 90.5 ओवर में 6 विकेट पर 406 रनों पर घोषित की और श्रीलंका को 488 रनों का लक्ष्य दिया। 
 
कप्तान फॉफ डुप्लेसिस 67* और क्विंटन डिकॉक ने 69 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने स्टंप तक 83 ओवर में 5 विकेट पर 240 रन बनाए। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 58 और धनंजय डिसिल्वा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस 58, कौशल सिल्वा ने 48 और दिमुथ करुणारत्ने ने 43 रनों का योगदान दिया। दक्षिम अफ्रीका की ओर से केगिसो रबाडा और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »