23 Apr 2024, 13:47:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्‍या नए साल में विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा कर सकते है सगाई!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2016 7:16PM | Updated Date: Dec 29 2016 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तराखंड की शांत और मनोरम वादियों के बीच थर्टी फर्स्ट मनाने पहुंचे टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही सगाई कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में दोनों की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अभिनेत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि कोई सगाई नहीं हो रही है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी जॉली ग्रांट पहुंच गए हैं। 
 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2013 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और साल 2015 उनका रोमांस सार्वजनिक हो गया। विराट और अनुष्का की यह तस्वीर उनकी सगाई की खबर के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही है, इस फोटो में दोनों एक पंडित के साथ नजर आ रहे हैं।
 
हरिद्वार से अनुष्का के गुरु अनंतबाबा को नरेन्द्रनगर बुलाया गया है। जिस गाड़ी से अनुष्का और विराट हरिद्वार आए थे, वही गाड़ी अनंत बाबा को लेने पथरी क्षेत्र स्थित आश्रम पहुंची। शाम को बाबा गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि आज नरेंद्र नगर में कुछ खास कार्यक्रम हो सकता है, जिसके लिए बाबा को वहां बुलाया गया है।
 
इस साल यह खबर भी आई थी कि दोनों ने ब्रेक अप कर लिया है। विराट ने अनुष्का को सोशल मीडिया पर अन-फॉलो कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 'हार्टब्रोकन' कैप्शन के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, बाद में उस फोटो को उन्होंने डिलीट कर दिया और फिर उसे दोबारा पोस्ट भी किया।
 
कुछ महीनों बाद दोनों फिर साथ आए और कई बड़े समारोहों में साथ नजर आए। दोनों को मुकेश अंबानी की भांजी की प्रीवेडिंग पार्टी और युवराज सिंह-हेजल कीच की शादी में साथ देखा गया। साल 2016 दोनों के लिए अच्छा साल रहा, टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में विराट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए तो वहीं अनुष्का ने 'सुल्तान' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी दो सफल फिल्में दीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »