23 Apr 2024, 19:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत दौरे पर विराट कोहली को गुस्सा दिलाना चाहते हैं स्मिथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2016 10:58AM | Updated Date: Dec 28 2016 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली बहुत ही भावुक व्यक्ति हैं। वे बहुत जल्दी उत्साहित और उतनी ही जल्दी गुस्सा हो जाते हैं और इसी बात का आॅस्ट्रेलिया जमकर फायदा उठाएगा।
 
फरवरी में भारत दौरे पर आ रही आॅस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने अपनी स्ट्रेटजी का खुलासा करते हुए कहा कि वो किस तरह से विराट को छेड़कर उन्हें गुस्सा दिलाने की कोशिश करेंगे। आॅस्ट्रेलिया भारत में 2004 के बाद एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है।
 
स्मिथ कहा, मैदान पर विराट एक इमोशनल कैरेक्टर हैं। हम उन्हें सस्ते में निपटाने के लिए उनकी इसी बात का फायदा उठाएंगे। हम हर वो हरकत करेंगे जो उन्हें नापसंद है जिससे वो अपना पेशेंस खो दें। वो जितना गुस्सा दिखाएंगे उनका उतना नुकसान और हमारा फायदा होगा।
 
आॅस्ट्रेलियाई कप्तान  ने कहा, विराट मैदान पर काफी भावनाओं के साथ खेलते हैं, लेकिन इसमें भी उन्होंने काफी सुधार किया है, लेकिन हम एक टीम के तौर पर चाहेंगे कि उन पर मानसिक दबाव बनाएं और उन्हें मैदान पर कुछ गुस्सा दिलाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »