17 Apr 2024, 00:58:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवी-इंशात के बाद इस भारतीय क्रिकेटर ने भी रचाई शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2016 11:44AM | Updated Date: Dec 27 2016 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सिक्सर किंग यानी युवराज सिंह और क्रिकेटर इंशात शर्मा के बाद एक और क्रिकेटर शादी के बंधन में बंध गया है। पंजाब के रहने वाले क्रिकेटर मनदीप सिंह 25 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड जगदीप जसवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने पंजाबी अंदाज में शादी रचाई। शादी की रस्में मनदीप के होमटाउन फगवाड़ा के एक गुरुद्वारा में हुई। वहीं शादी के बाकी फंक्शन फगवाड़ा-जालंधर रोड पर स्थित एक रिसोर्ट में हुए।
 
मनदीप की वाइफ का नाम जगदीप जसवाल है। जो कि ब्रिटेन की रहने वाली हैं। जगदीप का एक कजिन बचपन में मनदीप के साथ स्कूल में पढ़ता था। इसलिए वे बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। पहली बार मिलने से पहले दोनों ने लंबे वक्त तक सोशल साइट के जरिए बात की और फिर मनदीप ने उन्हें प्रपोज करने का सोचा। 
 
मनदीप ने साल 2013 में अमृतसर एयरपोर्ट पर जगदीप को घुटनों पर बैठकर गुलाब के साथ प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। मनदीप के मुताबिक भले ही जगदीप की परवरिश इंग्लैंड में हुई हो, लेकिन वे पूरी तरह से भारतीय कल्चर को समझती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »