26 Apr 2024, 03:25:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरी बार पिता बने अश्विन- पत्‍नी ने पांच दिन तक छुपाए रखी ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2016 11:20AM | Updated Date: Dec 27 2016 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। भारतीय आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रीति नारायण ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस बात को प्रीति ने ही सोशल मीडिया साइट के जरिए सबके साथ शेयर किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि 21 दिसंबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। साथ ही उन्होंने इस बात को छुपाने की वजह भी लिखी। हफ्ते में यह दूसरा मौका है, जब अश्विन को बड़ी खुशखबरी मिली है। 
 
23 दिसंबर को ही अश्विन इस साल के लिए क्रिकेटर आॅफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर आॅफ द ईयर चुना था। प्रीति नारायण ने ट्वीट करते हुए बताया कि 21 तारीख को मैंने बेटी को जन्म दिया। मैं अश्विन के क्रिकेटर आॅफ द ईयर बनने की खुशी को कम नहीं करना चाहती थीं, इसलिए 5 दिन तक इस बात को सबसे छुपाकर रखा। यह दूसरा मौका है, जब अश्विन बेटी के पिता बने हैं। इससे पहले जुलाई 2015 में अश्विन की पत्नी ने पहली बेटी अकीरा को जन्म दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »