29 Mar 2024, 00:58:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लॉर्ड्स के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में विराट कोहली सहित चार भारतीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2016 10:28AM | Updated Date: Dec 26 2016 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने आधिकारिक तौर पर साल 2016 के शीर्ष 20 खिलाड़ियों की घोषणा की है, जिसमें चार भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की तरफ से साल 2016 में लाजवाब और शानदार प्रदर्शन करने वाले 20 खिलाड़ियों को चुना गया है।
 
सूची में पहले स्थान पर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली हैं। इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने पांच टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरिज में भी सर्वाधिक 655 रन बनाए और मैन आॅफ द सीरिज का खिताब जीतने में सफल रहे थे। 
 
आईसीसी द्वारा क्रिकेटर आॅफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले भारत के आॅलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को लॉर्ड्स ने साल का सबसे बढ़िया गेंदबाज घोषित किया है। श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ भी शीर्ष 20 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।
 
शीर्ष 20 खिलाड़ी : विराट कोहली, जॉनी बेयरस्टॉ, रविचंद्रन अश्विन, रंगना हेराथ, क्रिस वोक्स, कगिसो रबाडा, जो रूट, क्विंटन डिकॉक, मिशेल स्टार्क, बेन स्टोक्स, मिसबाह उल हक, डेविड वार्नर, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, यासिर शाह, मर्लोन सैम्युल्स, कुशल मेंडिस, चेतेश्वर पुजारा, इमरान ताहिर और शाकिब अल हसन।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »