24 Apr 2024, 14:34:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

करूण, जयंत की सफलता में विराट, अनिल की अहम भूमिका : द्रविड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2016 2:20PM | Updated Date: Dec 25 2016 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ए और अंडर-19 मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने ऐसा माहौल तैयार करने के लिए आज टेस्ट कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच अनिल कुंबले की तारीफ की जिसमें युवा खिलाड़ी सहज महसूस कर रहे हैं। द्रविड़ का मानना है कि भारतीय ए टीम से खेल चुके करूण नायर और जयंत यादव सिर्फ इसलिए सफल हुए हैं क्योंकि इसके लिये एक 'प्रक्रिया' बनाई गई है। 
 
द्रविड़ ने आज कहा- यह देखना शानदार है कि ये खिलाड़ी 'ए' टीम और घरेलू प्रदर्शन के बाद यहां पहुंचे हैं। मुझे लगता है कि राष्ट्रीय स्तर के ढांचे में जो माहौल बनाया गया है, उससे ही ऐसा हुआ है। वे सहज महसूस कर रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका श्रेय विराट और अनिल को जाता है जिन्होंने यह माहौल बनाया और जैसा राष्ट्रीय स्तर पर कर रहे हैं। 
 
इसलिए हम परिणाम देख रहे हैं, इस प्रक्रिया का हिस्सा होना शानदार है। द्रविड़ करूण नायर को 'ए' टीम, दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रायल्स में खेलते देख चुके हैं, जिनकी सफलता पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा, यह शानदार है। उसे पहला (टेस्ट) शतक बनाते हुए देखना और फिर इसे तिहरे शतक में तब्दील करते हुए देखना शानदार है। 
 
मुझे लगता है कि इससे सिर्फ उसकी काबिलियत का ही पता नहीं चलता लेकिन उसकी भूख और इच्छा का भी पता चलता है। यह सचमुच अहम है। यह अच्छा है और मैं भारतीय क्रिकेट के लिए खुश हूं। युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ते हुए देखना हमेशा अच्छा है। उम्मीद है कि वह आगे बढ़े। उसमें काबिलियत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »