23 Apr 2024, 12:22:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आंद्रे रसेल के काले बल्ले पर विवाद, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लगाया बैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2016 10:33AM | Updated Date: Dec 22 2016 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। सिडनी थंडर के आॅलराउंडर आंद्रे रसेल द्वारा बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ उपयोग में लाए गए काले बल्ले पर क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने बैन लगा दिया। रसेल द्वारा इस्तेमाल किया गया काले रंग का बल्ला बीबीएल के प्लेइंग कंडिशन के अनुसार ही था, लेकिन बैट से सफेद कुकुबूरा गेंद पर रंग लग रहा था।
 
सिडनी सिक्सर्स के सीनियर विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने गेंद पर लग रहे काले रंग की तरफ ध्यान दिलाते हुए आपत्ति दर्ज कराई। बिग बैश के प्रमुख एंथोनी एवेरार्ड ने बताया कि मैच अधिकारियों ने सीए को जानकारी दी कि रसेल के बल्ले का काला रंग सफेद गेंद पर लग रहा था। इसी के चलते हमने आंद्रे रसेल को इस बल्ले के इस्तेमाल के लिए दी गई अनुमति वापस ले ली। सिडनी सिक्सर्स ने इस मैच में थंडर्स को 9 विकेट से हराया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »