19 Apr 2024, 08:19:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इरफान पठान बने पिता- वाइफ ने दिया बेटे को जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2016 10:06AM | Updated Date: Dec 21 2016 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के क्रिकेटर इरफान पठान के घर मंगलवार को एक नया मेहमान आया है। इरफान ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की। उनकी वाइफ सफा बेग ने एक बेटे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि इरफान और सफा बेग की शादी इसी साल फरवरी में जेद्दा में हुई थी।
 
इस एहसास को बयां करना मुश्किल
इरफान ने ये खुशखबरी अपने फैन्स को ट्वीट कर बताई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘इस एहसास को बयां करना मुश्किल है। इसमें एक बेहतरीन सी कशिश है। ब्लैस्ड विथ बेबी ब्वॉय।’ गौरतलब है कि इरफान की वाइफ सफा 21 साल की है और इरफान से दस साल छोटी है। सफा जेद्दाह में मॉडलिंग करती थी। वे मूल रूप से भारतीय है।
 
दुबई में हुई थी मुलाकात
जानकारी के अनुसार इरफान की सफा से मुलाकात दुबई में हुई थी। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। आखिरकार दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद इरफान का परिवार सफा के परिवार से मिलने गया। दोनों परिवार की सहमति के बाद दोनों का निकाह किया गया। सफा हाल ही में पीआर फर्म में काम करती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »