24 Apr 2024, 14:04:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईपीएल 2017 : फ्रेंचाइजियों ने 62 खिलाड़ियों को किया रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2016 11:07AM | Updated Date: Dec 20 2016 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सभी आठ फ्रेंचाइजियों ने अगले वर्ष 2017 में होने वाले सत्र से पूर्व ईशांत शर्मा, पवन नेगी, डेल स्टेन और अमित मिश्रा जैसे नामी खिलाड़ियों सहित 62 खिलाड़ियों को अपनी अपनी टीमों से रिलीज कर दिया है। 
 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार आईपीएल 2017 के लिए खिलाड़ियों को अपनी टीमों में बरकरार रखने के लिए विंडो 15 दिसंबर को बंद हो गई थी। इसके आधार पर सभी आठ फ्रेंचाइजियों ने कुल 140 क्रिकेटरों को बरकरार रखा है, जिसमें 44 विदेशी खिलाड़ी हैं। 
 
आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजियों ने भारतीय तेज गेंदबाज और इस समय इंंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में खेल रहे ईशांत शर्मा, तेज गेंदबाज डेल स्टेन, केविन पीटरसन, मिशेल जॉनसन, कोरी एंडरसन, उन्मुक्त चंद, आईपीएल में काफी सफल रहे प्रवीण तांबे जैसे कई बड़े खिलाड़ियों सहित कुल 62 खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीमों से रिलीज कर दिया है।
 
कई बड़े खिलाड़ी बरकरार
बड़े खिलाड़ियों को सभी फ्रेंचाइजियों ने बरकरार रखा है। इसमें आईपीएल की नई टीम राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे सहित 16 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, जिसमें पांच विदेशी खिलाड़ी हैं। पुणे ने केविन, ईशांत और इरफान पठान जैसे नामी चेहरों सहित 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
 
गुजरात लॉयंस ने भी सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वेन स्मिथ जैसे मुख्य खिलाड़ियों सहित कुल 16 खिलाड़ियों को टीम में अगले सत्र के लिए बरकरार रखा है। गुजरात ने सात खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसमें स्टेन, तांबे और अमित मिश्रा जैसे अहम खिलाड़ी शामिल हैं।
 
384.67 करोड़ खर्च हुए
टेस्ट कप्तान और आईपीएल के सर्वाधिक रन स्कोरर विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आठ विदेशी खिलाड़ियों सहित 20 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजियों ने अपने अपने पर्स से कुल 384.67 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर दी है, जबकि उनके पास 143.33 करोड़ रुपए का पर्स अभी शेष है। इसमें दिल्ली के पास (21.5 करोड़), पंजाब (23.35), कोलकाता (19.75), मुंबई (11.5), हैदराबाद (20.9), गुजरात (19.1) और पुणे के पास 51.65 करोड़ रुपए का पर्स शेष है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »