29 Mar 2024, 03:19:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने वाले क्रिकेटर प्रणव को मुंबई पुलिस ने पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2016 1:38PM | Updated Date: Dec 18 2016 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में 1009 रन बनाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले प्रणव धनावडे के साथ मुंबई पुलिस द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मुंबई के कल्याण इलाके की है। कल्याण इलाके के सुभाष मैदान में एक प्रैक्टिस मैच के दौरान की है। यहां एचआरडी मंत्री प्रकाश जावडेकर आने वाले थे। प्रकाश जावडेकर के स्वागत की तैयारियां चल रही थी। जावडेकर यहां कल्याण और भिवंडी के 2 ऊर्दू स्कूलों के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचने वाले थे। 
 
वहीं प्रणव अपने साथियों के साथ वहां मैच की प्रैक्टिस के बार एक्सरसाइज कर रहा था। इस व्यायाम में 5 मिनट का वक्त लगता है। तभी मुंबई पुलिस का एक इस्पेंक्टर दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचा और उन्हें वहां से हटने को कहा। इस पर प्रणव ने उनसे पूछा कि खेल की जगह को किसी नेता के दौरे के लिए कैसे दी जा सकती है? 
 
प्रणव के इतना कहते ही पुलिस इंसपेक्टर ने प्रणव के एक थप्पड जड दिया। प्रणव के पिता भी उस वक्त वहां मौजूद थे। बेटे के साथ पुलिस की अभ्रदता देखकर वे वहां पहुंचे और विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने प्रणव और उसके पिता को झूठें केस में फंसाने की धमकी देते हुए पुलिस जीप में जबरन बैठा दिया। प्रणव धनावडे ने एक साल पहले 1009 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर सनसनी मचा दी थी।
 
हालांकि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री जावडेकर का कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हेलीपैड बनाना स्थानीय प्रशासन का काम है। हेलीकॉप्टर नहीं मिलने की वजह से अब मैं सड़क से पुणे जा रहा हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »