29 Mar 2024, 20:58:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शरद पवांर ने MCA के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2016 6:57PM | Updated Date: Dec 17 2016 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद पवार ने एक चौंका देने वाली घटना के तहत शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। MCA के संयुक्त सचिव पीवी सेट्ठी ने इस्तीफे की पुष्टि की है। 
            
रिपोर्ट के अनुसार पवार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढा पैनल की क्रिकेट प्रशासकों की 70 वर्ष की अधिकतम उम्र सीमा की अनुशंसा को देखते हुए लिया है। पैनल ने अपनी अनुशंसा में क्रिकेट अधिकारियों की अधिकतम उम्र सीमा तय करते हुए इसे 70 वर्ष करने की अनुशंसा की थी। शरद पवार इस वक्त 76 साल के हैं। 
 
जून 2015 में शरद पवार तीसरी बार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चुने गए थे। इससे पहले शरद पवार साल 2005 से 2008 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष भी थे। पवार 2010-2012 तक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के प्रेसिडेंट रहे थे। 
         
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास करने के लिए बीसीसीआई की खिंचाई की थी और बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को चेताया था कि अगर शीर्ष कोर्ट झूठी गवाही की कार्यवाही के संबंध में अपना आदेश सुनाती है तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। 
           
पवार ने इस बारे में कहा कि ऐसा लगता है कि देश में भविष्य में क्रिकेट संचालन सुप्रीम कोर्ट के हाथों में होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष पवार ने हालांकि इस बारे में और कुछ कहने से इंकार किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »