20 Apr 2024, 10:54:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वीरू ने दी कोहली को ‘बादल’ नाम रखने की सलाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2016 10:39AM | Updated Date: Dec 17 2016 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज रह चुके वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट भी उनकी बैटिंग की तरह धमाकेदार होते हैं। किसी भी मुद्दे पर उनकी पंचलाइन इतनी सटीक और सधी होती है कि लोगों में चर्चा का विषय बन जाती है।

ट्वीट ही नहीं  सहवाग अपनी कमेंट्री से भी खेलप्रेमियों की पसंद बन गए हैं। जब मैच बोरिंग होने लगता है तो वे अपने कमेंट से जान फूंक देते हैं। उनकी इस खूबी के कारण कई लोग तो उन्हें 'कमेंट्री का रजनीकांत' भी कहने लगे हैं।

अपने इसी मजाकिया अंदाज को दिखाते हुए वीरू सहवाग ने हाल ही में टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को अपना नाम बदलने की सलाह दी है। विराट इन दिनों बल्लेबाजी में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं। अपने खेल कौशल के कारण वे इस समय मीडिया में छाए हुए हैं।

सहवाग ने विराट की इस खूबी का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, कोहली को पेपर में अपना नाम चेंज करने का एड डालना चाहिए। सहवाग का कहना है, विराट को अपने आपको बादल (Cloud) कहना चाहिए। कोहली हर वक्त बादल की तरह छाए रहते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »