25 Apr 2024, 06:46:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्रैंडन मैकुलम बोले- क्रिकेट भाग्यशाली है कि उसे विराट जैसा सुपरस्टार मिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2016 4:31PM | Updated Date: Dec 15 2016 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेंलिग्टन। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का मानना है कि क्रिकेट भाग्यशाली है कि उसके पास भारतीय रन मशीन विराट कोहली जैसा सुपरस्टार बल्लेबाज है। टेस्ट रैंकिंग में विश्व के नंबर दो बल्लेबाज विराट इस समय अपनी सफलता के चरम पर है। विराट ने इस वर्ष टेस्ट में तीन दोहरे शतक लगाए है और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय कप्तान है। विराट की कप्तानी में भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त ले चुकी हैं। 
 
मैकुलम ने कहा- विराट एक सच्चे सुपरस्टार हैं और वह क्रिकेट को सभी भावना के साथ खेलते हैं। वह क्रिकेट को मैदान पर पूरी लगन और मेहनत के साथ खेलते हैं। वह कभी भी अपनी सीमा नहीं लांघते हैं। मेरा मानना है कि क्रिकेट भाग्यशाली है कि उसे विराट जैसा सुपरस्टार बल्लेबाज मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय टेस्ट कप्तान विराट ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों पर प्रभाव छोड़ा है। 
 
पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा- विराट ने अपनी आक्रामकता और फिटनेस स्तर के चलते क्रिकेट को एक नई दिशा दी है। भारत में समय-समय पर कई दिग्गज क्रिकेटर हुए, लेकिन विराट लगातार प्रभावी बने हुए हैं और अपने साथी खिलाड़यिों को भी प्रभावित करते हैं। आईपीएल ने उनके खेल पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ा और कप्तानी संभालने के बाद से तो उनके खेल में काफी बदलाव आया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »