20 Apr 2024, 03:13:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया ने खेला वीडियो गेम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2016 1:58PM | Updated Date: Dec 15 2016 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शहर में वरधा तूफान की वजह से हुए नुकसान और खराब मौसम को देखते हुए टीम इंडिया प्रैक्टिस भी नहीं कर पा रही है। टीम इंडिया के खिलाड़ी इस खाली समय का उपयोग फीफा का विडियो गेम खेलने में कर रहे हैं।
 
हालांकि प्रशासन ने राज्य में बिजली की सप्लाई तो काफी हद तक व्यवस्थित कर दी है, लेकिन इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई हैं।
 
ऐसे में कोहली एंड कंपनी फीफा गेम का मजा ले रही है। बीसीसीआई ने अपने आॅफिशल ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें टीम इंडिया के कई खिलाड़ी फीफा गेम खेलते नजर आ रहे हैं। फोटो में कप्तान कोहली, चेतेश्वर पुजारा, करुण नायर, चेतेश्वर पुजारा और केएल राहुल विडियो गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »