26 Apr 2024, 03:16:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया, स्मिथ ने तोड़ा एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2016 10:07AM | Updated Date: Dec 5 2016 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। कप्तान स्टीवन स्मिथ (164) की सर्वश्रेष्ठ पारी के सहारे आॅस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 68 रनों से हराया। इस तरह आॅस्ट्रेलिया ने तीन एक दिवसीय मैचों की चैपल-हैडली ट्रॉफी सीरिज में 1-0 की बढ़त बना ली। सिडनी में शतकीय पारी खेलने के साथ आॅस्ट्रेलियाई कप्तान ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। स्मिथ इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। न्यूजीलैंड के लिए लोकी फर्ग्युसन ने पदार्पण मैच में एक विकेट हासिल किया।
 
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 324 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 44.2 ओवर में 256 रनों पर ढेर हो गई। स्मिथ को मैन आॅफ द मैच चुना गया। 
 
एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ा
आॅस्ट्रेलिया की ओर से स्टीवन स्मिथ ने शतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। स्मिथ ने 157 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 164 रन बनाए। यह उनके कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इसी के साथ स्मिथ ने इस मैदान पर वनडे मैचों में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कायम किया।  
 
स्मिथ से पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के नाम था। उन्होंने फरवरी 2015 में सिर्फ 66 गेंदों का सामना करते हुए 162 रन बनाए थे, जिसमें 8 छक्के और 17 चौके शामिल थे। ट्रेविस हेड ने 60 गेंदों पर 5 चौके लगाते हुए 52 रनों का योगदान दिया। दोनों ने 5वें विकेट लिए 127 रनों की साझेदारी की।
 
हेजलवुड के 3 विकेट
आॅस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया। उसकी ओर से जोश हेजलवुड ने 10 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मिशेल मार्श ने 8.2 ओवर में 38 रन, पैट कमिंस ने 9 ओवर में 62 रन , एडम जाम्पा ने 10 ओवर में 66 रन देकर दो-दो विकेट लिया। मिशेल स्टार्क ने 7 ओवर में 37 रन पर एक विकेट झटका।
 
बेकार गया मार्टिन गुप्टिल का शतक
न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गुप्टिल ने शतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिला। मार्टिन गुप्टिल ने 102 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 114 रन बनाए। गुप्टिल के अलावा तीन बल्लेबाज ही दहाई की संख्या में पहुंच सके। जेम्स नीशम ने 34, कोलिन मुनरो ने 49 और मैट हेनरी ने 27 रन बनाए। गुप्टिल जब तक क्रीज पर थे न्यूजीलैंड की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद शेष बल्लेबाज रन गति को बढ़ा नहीं सके। न्यूजीलैंड ने अपने आखिरी 6 विकेट 71 रन जोड़कर गंवाए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »