25 Apr 2024, 06:26:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

VIDEO: युवी-हेजल की शादी में विराट -अनुष्‍का ने लगाए ठुमके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2016 8:26PM | Updated Date: Dec 3 2016 8:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कप्तान एमएस धोनी, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा और रोहित शर्मा समेत कई बड़े क्रिकेटर्स के बाद टीम इंडिया के सिक्सर किंग और टीम इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर रहे युवराज सिंह खूबसूरत अभिनेत्री हेजल कीच के साथ दूसरी बार गोवा में भी हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे गए हैं। इस मौके पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत कई सितारे मौजूद रहे।

लेकिन इस शादी का सबसे खूबसूरत पल यानि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की गर्लफ्रेंड इस समारोह का हिस्सा होंगी या नहीं इसका सबको बेसब्री से इंतजार था और आखिर अनुष्का युवी की इस शादी में मौजूद रही। इतना ही नहीं इस बार अनुष्का ने विराट के साथ शादी के समारोह में अपने डांस मूव्स भी दिखाए और महफिल को और भी रंगीन कर दिया। अनुष्का और विराट के साथ दूल्हा-दुल्हन हेजल कीच और युवराज भी अपने पैर नहीं रोक पाए और जमकर डांस किया।
 
आपने शादी में दूल्हे को घोड़ी पर सवार होकर अपनी बारात में जाते देखा होगा लेकिन युवी एक खास अंदाज में ही अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे। जी हां युवराज सिंह इस मौके पर डेसर्ट स्टॉर्म पर बाइक पर सवार होकर यहां पहुंचे।
 
शादी गोवा के सियोलिम स्थित टीजो वाटरफ्रंट रिजोर्ट में हुई। शादी बाद शाम में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रोहित शर्मा समेत कई बड़े सितारें मौजूद रहे।
 
30 नवंबर को हुआ शादी समारोह बेहद प्राइवेट रखा गया था जिसमें सिर्फ युवराज का परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल रहे। इससे पहले 29 नवंबर को चंडीगढ़ के ‘द ललित’ होटल में युवराज और हेजल की शादी का संगीत समारोह हुआ था। ये तस्वीरें उसी समारोह की हैं। युवराज और उनकी दुल्हनियां खुद मीडिया के कैमरे के सामने आए और तस्वीरें खिंचवाईं।
 
संगीत के बाद युवराज ने ट्वीट करके अपने फैंस को बधाइयों के लिए शुक्रिया भी कहा। युवराज सिंह ने लिखा, ‘एक नई पारी की शुरुआत हो रही है! आपके प्यार के लिए शुक्रिया! कृपया नए जोड़े को आशीर्वाद दीजिए। गोवा में शादी के बाद अब युवराज सिंह दिल्ली में 7 दिसंबर को शादी का रिसेप्शन देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »