25 Apr 2024, 23:39:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोहली तोड़ सकते हैं गावसकर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2016 11:29AM | Updated Date: Dec 3 2016 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट की एक मशहूर कहावत है कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं लेकिन महान ओपनर सुनील गावसकर का एक सीरिज में सर्वाधिक रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड अब तक कायम है। 
 
गावसकर का 1970-71 में अपनी पहली ही क्रिकेट सीरिज में वेस्ट इंडीज की जमीन पर 774 रन बनाने का रिकॉर्ड आज तक कायम है। यही नहीं भारतीय टेस्ट इतिहास में गावसकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार एक सीरिज में 700 से अधिक रन बनाए हैं।  
 
पूर्व भारतीय कप्तान गावसकर ने 1970-71 की सीरिज में चार टेस्टों में ही 154.80 के औसत से 774 रन बनाए थे। गावसकर ने इसके बाद 1978-79 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू सीरिज में छह टेस्टों में 91.50 के औसत से 732 रन बनाए थे। इन दोनों ही सीरिज में गावसकर ने 4-4 शतक लगाए थे। गावसकर के इन कीर्तिमानों के नजदीक यदि कोई भारतीय बल्लेबाज पहुंचा है तो वह मौजूदा कप्तान विराट कोहली हैं जिन्हें इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जा रहा है। 
 
विराट ने 2014-15 में आॅस्ट्रेलिया दौरे में चार टेस्टों में 86.50 के औसत से 692 रन बनाए थे और इस सीरिज में उन्होंने चार शतक बनाकर गावसकर के एक सीरिज में चार शतकों के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की थी। विराट इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरिज में तीन मैचों में 101.25 के औसत से 405 रन बना चुके हैं जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। विराट ने इस साल अपने कॅरियर के दोनों दोहरे शतक बनाए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »