20 Apr 2024, 08:39:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हेजल ने हाथों में रचाई युवी के नाम की मेहंदी- आज शादी के बंधन में बंधेंगे युवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2016 10:25AM | Updated Date: Nov 30 2016 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। सिक्सर किंग युवराज सिंह बुधवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मंगलवार को उनकी विवाह की रस्में शुरू हो गईं। दोपहर 12 बजे के करीब आईटी पार्क के होटल ललित में युवी और हेजल पहुंचे। हेजल ने अपने हाथों पर युवराज के नाम की मेहंदी लगाई। युवराज सिंह अभिनेत्री हेजल कीज के साथ 30 नवंबर को चंडीगढ़ के समीप लांडरा रोड पर बने फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज लेंगे।  
 
युवराज सिंह ने हेजल के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में हेजल ने अपने हाथों में मेहंदी लगा रखी है और दोनों बहुत ही खुश लग रहे हैं। इसके साथ ही युवराज ने लिखा, आज से जिंदगी की नई पारी शुरू...आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए सभी को धन्यवाद।
 
मंगलवार को होटल ललित में संगीत और मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया। इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टीम के साथ युवराज सिंह के संगीत समारोह में पहुंचे। इस दौरान विराट समेत तमाम दिग्गज खिलाड़ियों ने युवराज और हेजल संग तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। इस शादी के बाद दोनों 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति रिवाज से दोबारा शादी करेंगे। संगीत और रिसेप्शन दिल्ली में 5 और 7 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »