24 Apr 2024, 12:16:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

30 साल में पहली बार न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान से जीती सीरीज, रचा इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2016 2:53PM | Updated Date: Nov 29 2016 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैमिल्टन। न्‍यूजीलैंड ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दूसरे व अंतिम टेस्ट में 138 रन से हराते हुए सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया जो 1985 के बाद टेस्ट श्रृंखला में उसकी पाकिस्तान पर पहली जीत है। टेस्ट के पांचवें दिन आज मंगलवार को 369 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी 92.1 ओवर में 230 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान अगर 8.5 ओवर और निकाल देता तो यह टेस्ट ड्रॉ हो जाता। चायकाल के समय पाकिस्तान का स्कोर 158/1 रन था, लेकिन उसने अंतिम सत्र में सभी नौ विकेट खो दिए।

असलम के आउट होने के बाद से पाकिस्तान के आखिरी आठ विकेट 20 ओवर में 49 रन के स्कोर पर गिर गए। नील वेगनेर ने आखिरी तीन विकेट छह गेंद के भीतर बिना कोई रन दिए ले लिए। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में पहला टेस्ट जीता था। अब पाकिस्तान विश्व रैंकिंग में दूसरे से चौथे स्थान पर खिसक जाएगा जबकि न्यूजीलैंड सातवें स्थान पर बना रहेगा।
 
आखिरी दिन चाय के बाद पाकिस्तान को 204 गेंद में 211 रन बनाने थे। सलामी बल्लेबाज अजहर अली (161 गेंद में 58) और असलम (238 गेंद में 91 रन) ने चौथी पारी में पाकिस्तान के लिए पहले विकेट की रिकाॅर्ड 131 रन की साझेदारी की लेकिन इसमें 60 ओवर भी खपा दिए। 
अजहर को मिशेल सेंटनेर ने आउट किया जबकि बाबर आजम चाय के बाद चौथी गेंद पर इसी अंदाज में रवाना हुए। सरफराज अहमद 19 रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं अनुभवी यूनिस खान को साउदी ने 11 के स्कोर पर पगबाधा आउट किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »