29 Mar 2024, 15:20:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वीरू का बड़ा खुलासा- अगर धोनी न बचाते तो टीम से बाहर थे कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2016 11:26AM | Updated Date: Nov 29 2016 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में जारी टेस्ट मैच के तीसरे दिन सहवाग कमेंट्री कर रहे थे। लंच ब्रेक के दौरान वीरू ने ये कहते हुए सभी के होश उड़ा दिए कि 2012 में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उन्होंने ने मिलकर कोहली की जगह बचाई थी। 
 
सहवाग ने कहा कि 2012 में भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया दौरे पर थी। सीरिज के तीसरे टेस्ट में चयनकर्ता विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को मौका देना चाहते थे। चार टेस्ट मैचों की सीरिज के पहले दो मैच में कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। कोहली 2 मैचों की 4 पारियों में महज 43 रन ही बना पाए थे। 
 
जिसके बाद पर्थ में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में चयनकर्ताओं ने कोहली की जगह रोहित को खिलाने का फैसला लिया। वीरू ने कहा कि उस वक्त मैं टीम का उपकप्तान था और महेंद्र सिंह धोनी टीम को लीड कर रहे थे। हम दोनों ने विराट कोहली को पर्थ टेस्ट में टीम शामिल कराया और आगे जो हुआ वो इतिहास है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »