26 Apr 2024, 03:55:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड के बेयरस्टॉ ने तोड़ा बाउचर का 18 साल पुराना रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2016 10:58AM | Updated Date: Nov 29 2016 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ ने तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर मार्क बाउचर का 18 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। बेयरस्टॉ ने उमेश यादव का कैच लपक कर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शिकार करने का नया रिकॉर्ड बना लिया।
 
बेयरस्टॉ का यह साल 2016 का 68वां शिकार है और इस तरह से उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के इयान हीली और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर के 67 शिकार के रिकार्ड को तोड़ा। बेयरस्टॉ का यह इस साल 15वां टेस्ट मैच है और उन्होंने अब तक 65 कैच लेने के अलावा तीन स्टंप आउट किए हैं। जॉनी ने एक साल में सर्वाधिक कैच लेने के बाउचर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।
 
भाग्यशाली रहे कुक 
इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत में भारत के खिलाफ डीआरएस दो बार मेहमान कप्तान एलेस्टेयर कुक के लिए भाग्यशाली साबित हुआ। चार गेंदों के दौरान दो बार डीआरएस का सहारा लिया गया और दोनों बार इंग्लैंड के एलेस्टेयर कुक भाग्यशाली साबित हुए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »