20 Apr 2024, 18:22:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशिया कप क्रिकेट में भारत की लगातार दूसरी जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2016 12:35PM | Updated Date: Nov 28 2016 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में थाइलैंड को आसानी से 9 विकेट से हराया। रविवार को एशियन इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्नॉलजी मैदान पर खेले गए मुकाबले में थाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 69 रन का छोटा स्कोर बनाया। 
 
रातनापोर्न पादुंगलेर्ड ने 20 रन बनाए, जबकि नाटाया बोचाथम ने 17 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से मानसी जोशी ने 2 और शिखा पांडे को भी एक सफलता मिली। जवाब में भारतीय टीम ने वेदा कृष्णमूर्ति के 35 और मेघना सिंह के 29* रनों की मदद से 11.1 ओवर में 1 विकेट पर पर 70 रन बनाकर मैच जीत लिया। वेदा ने अपनी 26 गेंदों की पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। मेघना ने 30 गेदों पर 3 चौके लगाए। यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »