19 Apr 2024, 17:46:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आॅलराउंडर हिल्टन कार्टराइट आॅस्ट्रेलिया टीम में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2016 2:31PM | Updated Date: Nov 24 2016 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। वेस्टर्न आॅस्ट्रेलिया के आॅलराउंडर हिल्टन कार्टराइट को अगले महीने होने वाली चैपल-हैडली सीरिज के लिए आॅस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। टीम में कार्टराइट एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो अभी तक राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेले हैं।
 
आॅलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को भी टीम में वापस बुलाया गया है। आॅस्ट्रेलिया तीन मैच की सीरिज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा, जिसके मैच 4, 6 और 9 दिसंबर खेले जाएंगे। 
 
टीम : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, आरोन फिंच, जॉर्ज बैली, ट्रैविस हैड, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, हिल्टन कार्टराइट, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर,  मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »