24 Apr 2024, 11:34:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कैच लेने की कोशिश में इस खिलाड़ी को सिर पर लगी गेंद, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2016 10:57AM | Updated Date: Nov 24 2016 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वलसाड़। हैदराबाद के ओपनर तन्मय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान सिर में गेंद लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। तन्मय के सिर में उस समय गेंद लगी, जब वह फारवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। यह घटना लंच के ठीक पहले हुई, जब मनोज सिंह ने लेफ्ट आर्म स्पिनर मेहदी हसन की गेंद पर शॉट खेला, जो तन्मय के सिर में जा लगा। तन्यम उस समय गेंद कैच करने का प्रयास कर रहे थे। 
 
तन्यम के सिर में गेंद जैसे ही लगी, उन्हें चक्कर आने लगे। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में स्टेडियम के मेडिकल स्टॉफ ने उन्हें स्कैन कराने की सलाह दी। तन्मय के चोटिल होने के बाद बेंजामिन थॉमस उनकी जगह हैदराबाद के लिए दूसरी पारी में ओपनिंग के लिए उतरे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »