25 Apr 2024, 07:21:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई: 15 साल के इस खिलाड़ी ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2016 11:41AM | Updated Date: Nov 20 2016 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में हैरिस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में एक युवा खिलाड़ी ने भारत के जंबो कहे जाने वाले पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले का रिकॉर्ड बराबर करने का कारनामा किया है। 15 साल के आॅफ ब्रेक गेंदबाज देव पटेल ने अपनी घूमती गेंदों से विपक्षी टीम को चारों खाने चित कर दिया। 
 
इसी टूर्नामेंट के एक और मैच में एक ओपनिंग जोड़ी ने 425 रनों की अविजित साझेदारी की। कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट पारी में अकेले 10 बल्लेबाजों को आउट किया था। अब देव पटेल ने यही कारनामा दोहराया है, वह भी उनके कम रन देकर। 
 
ओवल मैदान पर 15 साल के दाहिने हाथ के आॅफ ब्रेक गेंदबाज देव पटेल ने एन जमनाबाई स्कूल की ओर से खेलते हुए केवल 9 रन देकर राजहंस विद्यालय के सभी 10 विकेट लिए। राजहंस की टीम केवल 83 रन ही बना सकी। इससे पहले उन्होंने बल्लेबाजी में भी अपने हाथ दिखाए और 35 रन बनाए। पटेल का रिकॉर्ड इस मायने में कुंबले से खास कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने 1999 में हुए मैच में पाक के 10 विकेट लिए थे, पर इसके लिए 74 रन खर्च किए थे। 
 
425 रनों की नाबाद साझेदारी
 शिवाजी पार्क स्टेडियम में  पार्ले तिलक स्कूल और कैंब्रिज कांदिवली के बीच मुकाबले के दौरान तिलक स्कूल के  श्रेयन पाई और आर्यन मोरे ने केवल 45 ओवरों में 425 रनों की अविजित साझेदारी की। आर्यन ने 120 गेंदों में 17 चौकों के साथ नाबाद 161 रन बनाए और श्रेयन 150 गेंदों में 22 चौके और 1 छक्के के साथ 215 रन बनाकर नाबाद रहे। कैंब्रिज की टीम 45 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 123 रनों पर आउट हो गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »