20 Apr 2024, 01:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिर में गेंद लगने के बाद एडम वोग्स अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2016 12:02PM | Updated Date: Nov 18 2016 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
पर्थ। ऑस्‍ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम वोग्स को एक घरेलू मैच के दौरान सिर में गेंद लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वोग्स को मस्तिष्कघात की पुष्टि हुई है। 37 वर्षीय वोग्स शेफिल्ड शील्ड मैच में तस्मानिया के खिलाफ वेस्टर्न आॅस्ट्रेलिया की तरफ से 16 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी तस्मानिया के तेज गेंदबाज कैमरन स्टीवेनसन की एक बाऊंसर उनके हेलमेट पर आकर लगी। रिपोर्ट में कहा गया कि स्टीवेनसन की एक गेंद वोग्स के सिर पर लगी और वह मैदान पर ही बैठ गए। 
 
इसके बाद उनका उपचार किया गया और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वेस्टर्न आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ ने कहा कि वोग्स की जांच की गई है, जिसमें उनके सिर में चोट की पुष्टि हुई है। वह अभी ठीक हैं, लेकिन उनकी मेडिकल स्टॉफ जांच कर रहा है। वह अब शेष मैच से बाहर रहेंगे और आराम करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »