25 Apr 2024, 19:38:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ करते पाए फाफ डू प्लेसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2016 11:50AM | Updated Date: Nov 18 2016 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने वाली अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस एक नए विवाद में फसते नजर आ रहे हैं। 2-0 से हार का सामना करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से हताश है। 
 
आईसीसी कर सकती है जांच 
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के हवाले से छपी एक खबर के मुताबिक डू प्लेसिस मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करते पाए गए। हांलाकि अभी तक इस मामले में आईसीसी की तरफ से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन, खबर यह है कि आईसीसी इस मामले की जांच कर सकती है। 
 
...तो प्लेसिस पर कार्यवाही होना तय
अगर डू प्लेसिस इस मामले में दोषी पाए गए तो उनपर कार्यवाही होना तय है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने एक एक वीडियो जारी किया है जिसमें डू प्लेसिस अपने अपने मूंह में रखे सफेद रंग के जैली से गेंद को चमकाते हुए नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिआई मीडिया का यह भी कहना है कि इसके तुरंत बाद गेंदबाजों ने दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया ऐसा सिर्फ और सिर्फ गेंद के साथ छेड़छाड़ करने की वजह से हुआ। यह घटना तब हुई जब कागिसो रबाडा पारी का 54वां ओवर डाल रहे थे और उस समय मेजबान टीम का स्कोर 150/5 था।
 
और गिर गए दो विकेट 
यह पाया गया कि डू प्लेसिस के ऐसा करने के तुरंत बाद नतीजा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर नेविल अगली ही गेंद पर आउट हो गए। शॉर्ट गेंद पर नेविल ने गली में मौजूद फील्डर के हाथों में आसान कैच थमा दिया। इसी ओवर में जो मेनी को LBW आउट दिया गया, वो लेग स्टंप की तरफ आ रही नीची फुलटॉस गेंद पर बल्ला अड़ाने से चूक गए।
 
यह पूरी तरह गलत है
इस खबर के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर ने ट्वीटर पर मजाक करते हुए लिखा, हताश समय = हताश उपाय! दयनीय! यह पूरी तरह गलत है!
 
पहले भी की थी छेड़छाड़ 
आपको बता दें कि ये पहला वाक्या नहीं है जब डू प्लेसिस इस तरह के विवाद में फंसे हो इससे पहले साल 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ करते हुए पाए गए थे तब आईसीसी ने उन पर मैच के 50 फिसदी काटने का जुर्माना लगाया था। हांलाकि इस सीरीज में जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीत ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »