28 Mar 2024, 20:52:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लंदन में रोहित शर्मा की जांघ का ऑपरेशन सफल, किया ट्वीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2016 3:05PM | Updated Date: Nov 12 2016 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का लंदन में दाहिने जांघ का सफल आप्रेशन किया गया है।
        
रोहित ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कुछ दिन पहले यह जानकारी दी थी कि रोहित लंदन में विशेषज्ञ से मिलेंगे और संभवत: उन्हें सर्जरी करानी होगी।
           
रोहित ने ट्वीटर पर अपने आॅप्रेशन की जानकारी देते हुए कहा, आॅप्रेशन सफल रहा। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। अब वापसी के लिए बेकरार हूं। रोहित को अब कुछ दिनों के आराम के बाद लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा और अब वह कम से कम तीन महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।
         
29 वर्षीय रोहित गत माह 29 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के आखिरी मैच में चोटिल हो गए थे। चोट के बावजूद उन्होंने अपनी पारी जारी रखते हुए शानदार 70 रन बनाकर भारत को मैच जिताया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »