19 Apr 2024, 17:29:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IND vs ENG: तीसरे दिन का खेल खत्‍म, इंडिया का स्कोर- 319/4

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2016 12:29PM | Updated Date: Nov 11 2016 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। मुरली विजय (126) और चेतेश्वर पुजारा (124) की शानदार शतकीय पारियों की मदद से मेजबान भारत ने इंग्लैंड के विशाल स्कोर 537 रनों के जबाव में चार विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान विराट कोहली (26)  क्रीज पर डटें हुए हैं। 
 
इंग्लैंड के मजबूत स्कोर का भारत ने जोरदार जवाब दिया। गुरुवार को अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट गंवाए भारत ने 63 रन बनाए थे। शुक्रवार को खेलने उतरी भारतीय टीम अपने खाते में पांच रन ही जोड़ पाई थी कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने गंभीर को पगबाधा आउट कर भारत को पहला झटका दिया। 
 
लेकिन, इसके बाद विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 209 रनों की मजबूत साझेदारी कर टीम को बैकफुट पर जाने से बचाया। 206 गेंदों में 17 चौकों की मदद से अपना नौवां शतक लगाने वाले पुजारा दिन के तीसरे सत्र में बेन स्टोक्स का शिकार बने। 
 
दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले विजय को आदिल राशिद ने आउट किया। विजय ने 301 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के लगाए। विजय की जगह नाइटवॉच मैन की भूमिका में आए अमित मिश्रा अगले ही ओवर में मोइन अली का शिकार बने। मिश्रा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसी के साथ दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।  इंग्लैंड ने जो रूट (124) मोइन अली (117) और बेन स्टोक्स (128) की शतकीय पारियों की मदद से अपनी पहली पारी में 537 रन बनाए थे। 
 
भारत में इंग्लैंड का तीसरा बड़ा स्कोर
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ भारतीय धरती पर टेस्ट इतिहास का तीसरा बड़ा स्कोर (537) बनाया है। भारतीय धरती पर उसका सबसे बड़ा स्कोर 7 विकेट पर 652 रन है, जो उसने 1984-85 में चेन्नई में बनाया था। दूसरा बड़ा स्कोर 8 विकेट पर 559 रहा, जो उसने 1963-64 में कानपुर में खड़ा किया था। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »