19 Apr 2024, 22:18:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका ने किया जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप- जीती सीरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2016 12:11PM | Updated Date: Nov 11 2016 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरारे। करिश्माई लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ (8 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सहारे श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में 257 रनों के बड़े अंतर से हराया।
 
इस तरह श्रीलंका ने दो मैचों की सीरिज 2-0 से जीतकर क्लीन स्वीप किया। हेराथ ने 23 ओवर में 63 रन देकर 8 विकेट झटके। उन्होंने मैच में कुल 13 विकेट हासिल किए और मैन आॅफ द मैच बने। श्रीलंका के ओपनर दिमुथ करुणारत्ने को मैन आॅफ द सीरिज का पुरस्कार मिला। हेराथ ने अपने कॅरियर में 350 विकेट पूरे कर लिए हैं।
 
उन्होंने 28वीं बार एक पारी में 5 विकेट और 7वीं बार एक टेस्ट में 10 विकेट हासिल किए। हेराथ 350 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के 23वें और श्रीलंका के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। श्रीलंका में उनसे आगे चामिंडा वास (355) और मुथैया मुरलीधरन (800) हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »