19 Apr 2024, 05:45:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्‍यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2016 10:13AM | Updated Date: Nov 10 2016 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आॅलराउंडर रॉबिन पीटरसन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 37 वर्षीय पीटरसन ने 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी से अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने कॅरियर में 15 टेस्ट ,79 वनडे तथा 21 टी-20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 137 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान करते हुए चार अर्धश्तक भी जमाए हैं।  
 
पीटरसन एक बेहतरीन लेफ्ट आर्म स्पिनर होने के साथ-साथ निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी रहे हैं। उन्होंने 2012 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके थे। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने सीरिज में जीत हासिल की थी। वह 2011 में विश्व कप में अपनी टीम की तरफ से सबसे अधिक विकेट लिए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »