19 Apr 2024, 11:57:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरा टेस्‍ट मैच: श्रीलंका ने बनाई 334 रनों की मजबूत बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2016 1:50PM | Updated Date: Nov 9 2016 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरारे। रंगना हेराथ (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद दिमुथ करुणारत्ने (54*) के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 334 रनों की मजबूत बढ़त बनाई। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन मंगलवार को जिम्बाब्वे की पहली पारी 82.1 ओवर में 272 रनों पर समाप्त हुई और श्रीलंका को 232 रनों की बढ़त हासिल हुई।
 
श्रीलंका ने दूसरी पारी में स्टंप तक 40 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन बना लिए थे। इस समय करुणारत्ने 54 और असेला गुणारत्ने 6 रन बनाकर खेल रहे थे। श्रीलंका ने पहली पारी में 504 रन बनाए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »