29 Mar 2024, 20:29:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास- 48 गेंदों पर ठोंका सबसे तेज शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2016 10:57AM | Updated Date: Nov 9 2016 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में महज 48 गेंदों पर शतक ठोंककर भारत की तरफ से प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड बना डाला। केरल के थुम्बा में खेले जा रहे इस मैच में पंत आखिर में 67 गेंदों पर आठ चौकों और 13 छक्कों की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुए।
 
इस युवा खिलाड़ी ने अब तक इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने सात पारियों में 133.16 की औसत और 113.17 के स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाए हैं। यह उनका इस सीजन में चौथा शतक है। वह अब तक पांच मैचों में 44 छक्के जड़ चुके हैं। 
 
सात पारियों में 799 रन 
पंत ने इस सीजन में अब तक 146, 308, 24, 09, 60, 117 और 135 रन की पारियां खेली हैं। अपनी धमाकेदार पारी के दौरान पंत ने तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज वीबी चंद्रशेखर और असम के बल्लेबाज राजेश बोरा का 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 56 गेंदों पर शतक जड़ा था।
 
बोरा ने फरवरी 1988 में त्रिपुरा के खिलाफ गुवाहाटी में रणजी मैच में जबकि चंद्रशेखर ने उसी साल के आखिर में तमिलनाडु की तरफ से शेष भारत के खिलाफ यह कारनामा किया था। दिलचस्प बात यह है कि इस पारी से चंद्रशेखर ने 1990 में न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में जगह बनाई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »