20 Apr 2024, 18:04:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

IND v ENG: पहला मैच कल, पहली बार भारत में खेलेंगे 11 अंग्रेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2016 12:42PM | Updated Date: Nov 9 2016 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच क्रिकेट टेस्ट मैचों की सीरिज 9 नवंबर से खेली जाएगी। घरेलू सरजमीं पर विराट कोहली की कप्तानी में भारत का अजेय रिकॉर्ड रहा है। विराट की कप्तानी में खेली सभी शृंखला में भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली शृंखला में विराट सेना से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद है और ऐसे में कप्तान कोहली भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन बार विरोधी टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप किया है। यदि भारतीय टीम इस सीरिज में इंग्लैंड का 5-0 से सफाया करने में सफल रहती है तो विराट कोहली पहले ऐेसे भारतीय कप्तान बन जाएंगे, जिनकी अगुवाई में भारत ने चार बार क्लीन स्वीप किया हो। 

इन टीमों का किया सफाया
दक्षिण अफ्रीका (2015-16) : 3-0
वेस्ट इंडीज (2016) : 2-0
न्यूजीलैंड (2016) : 3-0
 
हार-जीत का रिकॉर्ड
कुल मैच : 112
भारत जीता : 21
इंग्लैंड जीता : 43
ड्रॉ : 48 
 
भारत में हेड टू हेड
कुल मैच : 54
भारत जीता : 15
इंग्लैंड जीता : 13
ड्रॉ : 26 
 
इंग्लैंड ने भारत में पांच टेस्ट मैच सीरिज जीती
1933 में 2-0 से हराया
1976 में 3-1 से मात दी
1980 में 1-0 से हराया
1984 में 2-1 से मात दी
2012 में 2-1 से पराजित किया
 
14 में से 6 सीरिज जीती
अब तक भारत में दोनों टीमों के बीच 14 टेस्ट सीरिज खेली गई है। इसमें भारत ने 6 और इंग्लैंड ने 5 जीती है। 3 सीरिज ड्रॉ पर समाप्त हुई। भारत ने इंग्लैंड से पिछली सीरिज उसी की जमीन पर 2014 में खेली थी, जिसे इंग्लैंड ने 3-1 से जीता था। भारत अपनी पिछली पांच सीरिज में अपराजित है और उसके पास इंग्लैंड से उस हार का बदला चुकाने का अच्छा मौका है।
 
भारतीयों का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन
विराट कोहली : 9 मैच, 322 रन, 1 शतक, 2 अर्धशतक
गौतम गंभीर : 11 मैच, 739 रन, 1 शतक, 4 अर्धशतक
चेतेश्वर पुजारा : 9 मैच, 660 रन, 2 शतक, 1 अर्धशतक
अजिंक्य रहाणे : 5 मैच, 299 रन, 1 शतक, 2 अर्धशतक
आर. अश्विन : 6 मैच, 17 विकेट
रवींद्र जडेजा : 5 मैच, 12 विकेट
 
इंग्लिश खिलाड़ियों का भारत में प्रदर्शन 
एलिस्टेयर कुक : 8 मैच, 866 रन, 4 शतक, 3 अर्धशतक
जो रूट : 1 मैच, 93 रन, 1 अर्धशतक
स्टुअर्ट ब्रॉड : 3 मैच में 13 विकेट
 
11 अंग्रेज पहली बार भारत में खेलेंगे 
इंग्लैंड की 16 सदस्यीय में से 11 खिलाड़ी ऐेसे हैं, जो पहली बार भारत में खेलेंगे। एलिस्टेयर कुक, स्टुअर्ट ब्रॉड, जो रूट, जॉनी बेयरस्टॉ और जोस बटलर को यहां खेलने का अनुभव है। 
 
टेस्ट रैंकिंग और मजबूत करने का मौका
टीम इंडिया के पास टेस्ट रैंकिंग में अपनी बढ़त को और बेहतर करने का शानदार मौका है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत 115 अंकों के साथ टॉप पर है। भारत अगर सीरिज 1-0 से जीतता है तो उसके 116 अंक हो जाएंगे। 2-0 से सीरिज में जीत से उसके 117 अंक, 3-0 से 119 अंक, 4-0 से 120 अंक और 5-0 से 122 अंक हो जाएंगे।
 
हेडन और चंद्रपाल की बराबरी करेंगे कुक
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरिज में यदि कुक एक शतक बना लेते हैं तो वह 30 शतक लगाने वाले शिवनारायाण चंद्रपाल और मैथ्यू हेडन की बराबरी कर लेंगें। 
 
ब्रॉड का 100वां टेस्ट 
इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड पहला टेस्ट खेलते ही अपने कॅरियर के 100 टेस्ट पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के 14वें खिलाड़ी होंगे। वहीं क्रिस वोक्स सीरिज में पांच विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह अपने टेस्ट कॅरियर के 50 विकेट पूरे कर लेंगे। 
 
रवींद्र जडेजा को 15 विकेट की जरूरत
भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा यदि इन पांच मैचों की सीरिज में 15 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे। अभी उनके 20 मैचों में 85 विकेट हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »