25 Apr 2024, 22:00:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

4 साल बाद घर में हारा आॅस्ट्रेलिया, 177 रन से जीता दक्षिण अफ्रीका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2016 12:05PM | Updated Date: Nov 8 2016 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पर्थ। केगिसो रबाडा (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सहारे दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्रिकेट टेस्ट में आॅस्ट्रेलिया को 177 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरिज में 1-0 की बढ़त हासिल की। चार साल बाद आॅस्ट्रेलिया की घर में यह पहली हार है। इसके अलावा आॅस्ट्रेलिया को घरेलू सरजमीं पर 18 टेस्ट बाद हार का सामना करना पड़ा। 1988 के बाद से ऑस्‍ट्रेलिया अपनी धरती पर गर्मियों में कोई भी टेस्‍ट मैच नहीं हारा था।
 
वाका के मैदान पर खेले गए मुकाबले के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के 539 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आॅस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 119.1 ओवर में 361 रनों पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 242 रनों पर समाप्त हुई थी। आॅस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी 8 विकेट पर 540 रनों पर घोषित की थी। मुकाबले में सात विकेट लेने वाले रबाडा को मैन आॅफ द मैच चुना गया। 
 
ख्वाजा और नेविल के अर्धशतक
आॅस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा और पीटर नेविल ने अर्धशतकीय पारी खेली। ख्वाजा ने 182 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। नेविल ने 60 रनों की पारी में 153 गेंदें खेलीं और 6 चौके लगाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। 
 
रबाडा ने हासिल किए पांच विकेट
दक्षिण अफ्रीका की ओर से केगिसो रबाडा की अगुवाई में गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया। रबाडा ने 31 ओवर में 92 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही रबाडा भी दक्षिण अफ्रीका के लिए 22 साल से कम उम्र में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वर्नोन फिलैंडर, जेपी डुमिनी, केशव महाराज और तेम्बा बावुमा ने एक-एक विकेट लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »