25 Apr 2024, 05:17:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहला टेस्‍ट: आॅस्ट्रेलिया पर मंडरा रहा हार का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2016 10:55AM | Updated Date: Nov 7 2016 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पर्थ। वर्नोन फिलैंडर (73) और क्विंटन डिकॉक (69) की अर्धशतकीय पारियों के बाद केगिसो रबाडा (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सहारे दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्रिकेट टेस्ट मुकाबले में अपना शिकंजा कस दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने आॅस्ट्रेलिया के सामने 539 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम ने अपने 4 विकेट 169 रन पर गंवा दिए हैं। आॅस्ट्रेलिया को 370 रनों की और जरूरत है, जबकि उसके 6 विकेट शेष हैं, जिससे उस पर हार का खतरा मंडराने लगा है। 
 
वाका के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले के चौथे दिन रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 160.1 ओवर में 8 विकेट पर 540 रनों पर घोषित की और आॅस्ट्रेलिया को 539 रनों का लक्ष्य दिया। आॅस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में स्टंप तक 55 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन बना लिए थे। इस समय उस्मान ख्वाजा 58 और मिशेल मार्श 15 रन बनाकर खेल रहे थे। 
 
116 रनों की साझेदारी 
दक्षिण अफ्रीका की ओर से वर्नोन फिलैंडर और डिकॉक ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। फिलैंडर ने 143 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। डिकॉक ने 100 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 64 रनों की पारी खेली। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की। फिलैंडर ने केशव महाराज (41) के साथ 8वें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। 
केगिसो रबाडा के तीन विकेट
दक्षिण अफ्रीका के लिए केगिसो रबाडा ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 16 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 
 
ख्वाजा का अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आॅस्ट्रेलियाई टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने अर्धशतक जमाया। ख्वाजा ने 120 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के के सहारे नाबाद 58 रन बनाए। डेविड वार्नर ने 35 और कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 34 रनों का योगदान दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »