25 Apr 2024, 18:08:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत से भिड़ने से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे जेम्‍स एंडरसन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2016 3:12PM | Updated Date: Nov 6 2016 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। भारत के खिलाफ क्रिकेट टेस्ट सीरिज से पहले इंग्लैंड के लिए मनोबल बढ़ाने वाली खबर आई जब यह बताया गया कि तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन राजकोट टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। वैसे एंडरसन बुधवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेल नहीं पाएंगे। एंडरसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए दूसरे टेस्ट तक इंतजार करना पड़ सकता है। 34 वर्षीय एंडरसन ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) में प्रभावित किया। वे बाएं कंधे की चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति में काफी सुधार हो चुका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »