25 Apr 2024, 21:16:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड के कप्‍तान ने दी 'विराट सेना' को चुनौती, कहा- हमें कमजोर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2016 12:30PM | Updated Date: Nov 6 2016 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट/मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम चार दिन बाद इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए शनिवार को राजकोट पहुंची। बर्थडे बॉय और 28 साल के कप्तान विराट कोहली भी राजकोट से शुरू होने वाली इस सीरिज में जीत का सपना पाल रहे हैं जो टीम इंडिया को इस सीजन के आखिर तक शीर्ष पर बनाए रखे।
 
टीम इंडिया की राजकोट में जीत उनके और टीम इंडिया के फेंस के लिए बड़ा तोहफा साबित हो सकती है। हालांकि इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि हमें कमजोर न आंका जाए।  हमारी टीम भारत को कड़ी चुनौती दे सकती है।
 
मेहमान टीम ने शनिवार को भी मुंबई में ही अभ्यास किया और रविवार से वह राजकोट में अभ्यास करेगी।  कुक ने कहा कि बेशक उनकी टीम को अंडरडॉग माना जा रहा है, लेकिन उनमें भारत में बेहतर प्रदर्शन करने का दम है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम से बड़ी उम्मीद नहीं की जा रही, इसलिए उन पर दबाव भी कम होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »