25 Apr 2024, 20:13:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिर्फ यॉर्कर फेंककर ही सफल गेंदबाज नहीं बन सकता - बुमराह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2016 12:53PM | Updated Date: Nov 5 2016 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के अंतिम ओवरों के विशेषज्ञ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मानना है कि वह सिर्फ प्रभावशाली यॉर्कर गेंदबाजी को ही अपना हथियार नहीं बना सकते हैं। उनका कहना है कि सिर्फ प्रभावशाली यॉर्कर गेंदबाजी करना ही मेरा एकमात्र हथियार नहीं बन सकता।

बुमराह ने कहा, आप सिर्फ यॉर्कर गेंदबाजी कर ही सफल नहीं हो सकते। कोई भी छह में से छह यॉर्कर नहीं फेंक सकता। इसलिए आपको अपनी रफ्तार का मिश्रण करना होगा। आपको बाउंसर फेंकने होंगे। अभ्यास में मैं सिर्फ यॉर्कर गेंदबाजी नहीं करता। 22 वर्षीय बुमराह सीमित ओवरों की टीम में महेंद्र सिंह धोनी की पहली पसंद होते हैं। उन्होंने आठ वनडे और 21 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »