23 Apr 2024, 15:01:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहला टेस्‍ट: स्टार्क की रफ्तार के बाद चला वार्नर का बल्ला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2016 11:34AM | Updated Date: Nov 4 2016 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पर्थ। मिशेल स्टार्क (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद डेविड वार्नर (73*) की धमाकेदार पारी के सहारे आॅस्ट्रेलिया ने पहले क्रिकेट टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ठोस शुरुआत की। 
 
वेस्टर्न आॅस्ट्रेलिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 63.4 ओवर में 242 रनों पर समाप्त हुई। जवाब में आॅस्ट्रेलिया ने पहली पारी में स्टंप के समय तक 21 ओवर में बिना विकेट गंवाए 105 रन बना लिए थे। इस समय डेविड वार्नर 73 और शॉन मार्श 29 रन बनाकर खेल रहे थे। 
 
13 चौके और 1 छक्का
आॅस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 62 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। मार्श ने 29 रनों की योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। 
 
मिशेल मार्श का जबरदस्त कैच
आॅस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श ने जबरदस्त कैच पकड़ा। मिशेल स्टार्क के पहले ओवर की चौथी गेंद को स्टीफन कुक संभाल नहीं पाए और गेंद हवा में उछल गई। मिशेल मार्श ने हवा में जाती हुई गेंद को उछल कर अपने हाथों में कैद कर लिया।  
 
क्विंटन डिकॉक का अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक रन बनाए। डिकॉक ने 101 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 84 रन बनाए। तेम्बा बावुमा ने 86 गेंदों पर 7 चौके लगाते हुए 51 रनों की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 71 रन जोड़े। 
 
71 रन देकर 4 विकेट 
आॅस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। स्टार्क ने 18.4 ओवर में 71 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। जोश हेजलवुड ने 17 ओवर में 70 रन देकर 3 विकेट लिए। नाथन लियोन ने 2 विकेट लिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »